देश-विदेश

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठाप: चौकी पर कंबल बिछा सोएंगे पीएम मोदी... लेंगे केवल फलाहार

डेस्क। प्रभुश्री राम की नगरी अयोध्या में रामलला के आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है।  22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा होनी है। समारोह को देखते हुए मंगलवार से धार्मिक अनुष्‍ठान भी शुरू हो गया। श्रीराम जन्‍मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट के कोषाध्‍यक्ष गोविंददेव महाराज ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम के आखिरी तीन दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौकी पर सिर्फ कंबल बिछाकर सोएंगे।

प्रधानमंत्री 22 जनवरी को प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा कराएंगे, ऐसे में उन्‍हें तमाम तरह के धार्मिक और वैदिक नियमों का पालन करना होगा। प्राण प्रतिष्ठा के अंतिम तीन दिन पीएम मोदी अपनी चौकी पर केवल कंबल बिछाकर सोएंगे। इन तीन दिनों तक भोजन में सिर्फ फल का सेवन करेंगे। पीएम ने स्‍वयं पूछा था कि इसके लिए उनको क्‍या करना चाहिए। कठिन से कठिन जो भी होगा वह सबकुछ करने को तैयार हैं। उनको विशेष मंत्रों का जाप करना है, जो उनको बता दिया गया है।

गोविंददेव महाराज के अनुसार प्रधानमंत्री की ओर से कुछ दान किया जाएगा और उपहार भी दिए जाएंगे। इनका पूजन किया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि प्राण प्रतिष्‍ठा के लिए मुख्‍य यजमान अनिल मिश्रा होंगे। उन्होंने बताया कि रामलला की प्रतिमा के मुखाबिंदु पर बाल भाव के साथ देव भाव भी है। ट्रस्‍ट के कोषाध्‍यक्ष ने बताया कि जिन्‍होंने मंदिर के लिए बलिदान दिया है, उन सभी के प्रतीक के रूप में जटायु जी की मूर्ति बनाई गई है। उन प्रतिमाओं का पूजन स्‍वयं पीएम मोदी करेंगे।

----------