देश-विदेश

'खादी सनातन वस्त्र' का शुभारंभ... 'रामोत्सव' के खास मौके पर 20 प्रतिशत तक की छूट

नईदिल्ली। खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने बुधवार को 20 प्रतिशत छूट के साथ 'सनातन खादी वस्त्रकी एक नई श्रेणी की शुरुआत की है। केवीआईसी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित प्रमुख खादी भवन में खादी कपड़ों से बने 'सनातन वस्त्रका शुभारंभ किया। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) स्थित खादी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओईके) में सनातन वस्त्र का डिजाइन तैयार किया गया है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मीडिया को संबोधित करते हुए केवीआईसी के अध्यक्ष कुमार ने कहा कि खादी के निर्माण में किसी भी प्रकार की यांत्रिक या रासायनिक प्रक्रिया शामिल नहीं होती है। इसलिए भारतीय परंपरा के अनुसार तैयार सनातन वस्त्र अपने आप में अद्वितीय है। उन्होंने आगे कहा कि इस अवसर पर खादी भवन नई दिल्ली 17 से 25 जनवरी 2024 तक सनातन वस्त्र पर 20 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। इसके अलावा खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों पर 10 प्रतिशत से 60 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि बदलते समय के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने खादी का एक नया और बदला हुआ स्वरूप देखा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने खादी को 'राष्ट्र के लिए खादीफैशन के लिए खादी और परिवर्तन के लिए खादीके रूप में परिभाषित किया है। इसी सोच के आधार पर आधुनिक समय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खादी के सनातन वस्त्र तैयार किए गए हैंजो अतीत के गौरवशाली इतिहास से वर्तमान को एक उपहार है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सनातन वस्त्र के शुभारंभ के साथ केवीआईसी युवाओं को स्वदेशी से जोड़ना चाहता हैक्योंकि खादी का विस्तार ग्रामीण भारत में लाखों शिल्पकारों के जीवन को बेहतर बनाने का हिस्सा है।

----------