टूटा 'INDIA' गठबंधन?... ममता बनर्जी और आप अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान
नई दिल्ली लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी 'INDIA' गठबंधन को पश्चिम बंगाल में जोर का झटका लगा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी ने एकला चलो का नारा दे दिया है। ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि टीएमसी लोकसभा चुनाव में अकेले ही मैदान में उतरेगी। ममता के इस ऐलान के साथ ही विपक्षी इंडिया गठबंधन की तस्वीर और भविष्य पर संकट के बादल गहरे हो गए हैं। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री और AAP नेता भगवंत मान ने कहा कि हम राज्य में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगे। उन्होंने यह दावा भी दोहराया कि AAP सभी 13 सीट पर जीत दर्ज करेगी।
ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने जो भी सुझाव दिए, वह सभी नकार दिए गए। इन सबके बाद हमने बंगाल में अकेले जाने का फैसला किया। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना यह भी कहा कि वह पश्चिम बंगाल में यात्रा करने जा रहे हैं, इसकी जानकारी शिष्टाचार के नाते भी उनको नहीं दी गई।