देश-विदेश

बीते कुछ घंटों में बिहार की राजनीति में आया भुचाल.. नीतीश की वापसी की चर्चा तेज

डेस्क। लोकसभा चुनाव के शंखनाद के पहले बिहार की राजनीति में बड़ा भुचाल आ गया है। विपक्षी दलों से नाराज चल रहे बिहार के सीएम नीतीश कुमार के भाजपा से संपर्क करने की खबरें तेजी से वायरल हो रही है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी नीतीश पर हमला कर रही हैं।

सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में बने हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से करीब 3 घंटे तक चर्चा की है। अगर ये दावा सही होता है तो बिहार की सियासत में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

नीतीश कुमार 30 जनवरी को  'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पूर्णिया में होने वाली रैली में नहीं शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 जनवरी को नीतीश का पटना में ही कार्यक्रम है और उनका पूर्णिया की रैली में जाना संभव नहीं है। नीतीश कुमार को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं और महागठबंधन का भविष्य खतरे में नजर आ रहा है। 

----------