देश-विदेश

Budget 2024: आज मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सुबह 11 बजे शुरु होगा बजट भाषण

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार 1 फरवरी को मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश करेंगी। चुनाव के कारण इस साल फरवरी की पहली तारीख को में अंतरिम बजट पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट भाषण शुरू करेंगी।

लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जून-जुलाई में फुल बजट पेश करेगी। बतौर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह छठा बजट होगा। सीतारमण के नाम संसदीय इतिहास का सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड भी है। आम बजट 2021 में उनकी स्पीच 2 घंटे 40 मिनट में खत्म हुई थी। उनसे पहले यह रिकॉर्ड दिवंगत अरुण जेटली के नाम था।

सीतारमण ने 2019 में बतौर वित्त मंत्री पहली बार बजट पेश किया था। वित्त वर्ष 2023-24 में महिलाओं, युवाओं और सीनियर सिटीजन्स का पूरा ध्यान रखा था। सीतारमण ने वित्त वर्ष 2023-24 में उन्होंने सिर्फ 87 मिनट का भाषण पढ़ा था। इतिहास में सबसे छोटा बजट भाषण 1977 में हीरूभाई एम पटेल ने पढ़ा था। उन्होंने सिर्फ 800 शब्दों का अंतरिम बजट भाषण खत्म कर दिया था।

----------