देश-विदेश

दिल्ली के सीएम केजरीवाल को मिली राहत... राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत

नईदिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आर राउज एवेन्यू कोर्ट दिल्ली में पेशा हुए। कोर्ट ने केजरीवाल को राहत देते हुए 15 हजार रुपये के जमानती बॉन्ड और एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। जांच एजेंसी ने उन्हें जारी किए गए समन का अनुपालन न करने के आरोप वाली ईडी की शिकायतों पर राउज एवेन्यू कोर्ट (मजिस्ट्रेट कोर्ट) ने केजरीवाल को आज शनिवार को पेश होने को कहा था। अरविंद केजरीवाल की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कोर्ट के आसपास के कई रूट डायवर्ट कर दिया था।

आम आदमी पार्टी के लीगल हेड संजीव नासियार ने कहा कि अदालत ने अरविंद केजरीवाल को तलब किया था। पिछली बार सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश हुए थे, इसके बाद उन्हें फिर से निर्देश दिया गया तो उन्होंने कहा कि वह फिजिकली पेश होंगे। केजरीवाल आज पेश हुए और जमानत मिल गई। संजीव नासियार ने कहा कि ED के समन के संबंध में हमारा रुख स्पष्ट है कि समन कानून के अनुसार नहीं हैं और अवैध हैं। अदालत अब इसका फैसला करेगी।

ईडी ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल द्वारा कोर्ट में जारी समन के खिलाफ उनकी याचिका का विरोध करते हुए कहा कि दिल्ली सीएम ने खुद अदालत को आश्वासन दिया था कि वह 16 मार्च को पेश होंगे। राउज ऐवेन्यू कोर्ट में ईडी द्वारा दायर दो अलग-अलग शिकायतों के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई हुई थी। ईडी ने आरोप लगाया कि दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में कई समन के बावजूद जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हो रहे हैं। केजरीवाल के वकील की दलीलों का जवाब देते हुए कि अदालत के समक्ष शिकायत संबंधित लोक सेवक द्वारा दायर नहीं की गई थी और यह अवैध है।

 

----------