लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा का घोषणा पत्र @2047 विजन पर होगा आधारित... महिलाओं, युवाओं, किसानों के लिए बहुत कुछ
नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणापत्र मोदी की गारंटी नाम से जारी करने जा रही है। यह किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। सूत्रों का कहना है कि यह न सिर्फ चुनावी घोषणा पत्र होगा बल्कि @2047 तक देश का रोड मैप भी होगा।
भाजपा का संकल्प पत्र पहले चरण के चुनाव 19 अप्रैल से पहले ही जारी कर देगी। इस संकल्प पत्र में भाजपा कई बदलाव के साथ देश के गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के लिए और भी कई योजनाओं की घोषणा कर सकती है। फिलहाल अभी घोषणा पत्र कब जारी होगा इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में चुनाव घोषणापत्र समिति की पहली बैठक BJP के राष्ट्रीय मुख्यालय में हुई। BJP ने अपने चुनावी घोषणापत्र में मुद्दों को शामिल करने के लिए देशभर में लाखों लोगों से सुझाव मांगे थे। दो महीने में बीजेपी को घोषणा पत्र के लिए 35 लाख से ज्यादा सुझाव मिल चुके हैं।
साहूकारों से मुक्तिः किसानों को उपज का डेढ़ गुना मूल्य देने की गारंटी के साथ उन्हें सस्ते ऋण की सुविधा, फसल बीमा की गारंटी और साहूकारों से किसानों को मुक्ति दिलाने का प्रयास।
गरीबों को मुफ्त राशनः गरीबों को मुफ्त राशन की योजना 2029 तक जारी रहेगी। सभी गरीबों को पक्का आवास और 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा इस घोषणा में ऐसी गारंटी दी जा सकती है?
@2047 विजनः -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश को 2047 तक आगे ले जाने की सोच मोदी गारंटी में शामिल किया जाएगा। 2047 के लिए देश का रोडमैप क्या होगा इसकी भी गारंटी मोदी के पास है। आज की बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, विनोद तावड़े समेत चुनाव घोषणा पत्र समिति के सभी सदस्य शामिल हुए।