शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

बाल कल्याण परिषद में विभिन्न पद रिक्त... जाने कैसे करें आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित वाणी वाचन, श्रवण एवं बहु प्रशिक्षण पुनर्वास केंद्र में विभिन्न रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। बाल कल्याण परिषद का मुख्यालय शिक्षा का मंदिर स्कूल माधव राव सप्रे शाला परिसर बूढ़ापारा रायपुर है।

जानकारी के अनुसार सुपरिटेंडेंट एक पद पुरुष के लिए शैक्षणिक योग्यता एमए साइकोलाजी और सोसोलाजी,  पीजीडीसीए होनी चाहिए। वहीं एकाउंटेट कम डाटा एंट्री आपरेटर महिला पुरूष के 5पदों के लिए बीकाम, पीजीडीसीए, डीसीए की योग्यता निर्धारित की गई है। इसी तरह रिसेप्निस्ट के लिए ग्रेजएशन डीडीए, पीजीडीसीए की योग्यता निर्धारित है।

इसी तरह स्पीच थेरेपिस्ट के लिए 8 पद, स्टाफ नर्स के 6 और केयर टेकर के 2 पद के लिए आवेदन मंगाए गए है। परिषद के नियमानुसार आयु और शर्ते बढ़ाई या घटाई जा सकती है। आवेदन सादे पेपर में तैयार कर स्वयं या स्पीड पोस्ट के माध्यम से 18 अप्रैल को शाम 4 बजे तक शिक्षा का मंदिर स्कूल माधव राव सप्रे शाला परिसर बूढ़ापारा रायपुर में जमा करना होगा। साक्षात्कार की तिथि 25 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।