देश-विदेश

रेलवे यात्री अब 90 दिन पहले नहीं बुक करा सकेंगे टिकट... रेलवे ने बदला नियम

नईदिल्ली। त्योहारों में अपने घर जाने वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए ट्रेन में यात्रा सबसे अधिक सुविधाजनक रहता है, ऐसे में ट्रेन में सफर करने वाले उन लोगों की मुसीबत थोड़ी बढ़ गई जो काफी समय पहले से अपनी टिकट बुक करा लिया करते थे। अभी तक रेलवे  यात्रा के 90 दिन पहले से टिकट बुक कराने की सुविधा दी थी। अब रेलवे ने इस बुकिंग सुविधा के समय को घटाकर 60 दिन कर दिया है।

रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया है, और 1 नवंबर, 2024 के बाद सिर्फ़ 60 दिन आगे तक के लिए ही ट्रेन टिकटों की एडवांस बुकिंग की जा सकेगी। यही नहीं, समय सीमा के 60 दिनों में यात्रा का दिन भी शामिल होगा।

रेलवे के मुताबिक, बदले हुए इस नियम का प्रभाव 31 अक्टूबर, 2024 तक बुक की जा चुकी टिकटों पर नहीं पड़ेगा, हालांकि, 60 दिन की ARP से परे की गई बुकिंग को रद्द करने की अनुमति दी जाएगी.

भारतीय रेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुछ दिन के समय की एक्सप्रेस ट्रेनों - जैसे ताज एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस आदि - के मामले में नियमों में कोई बदलाव नहीं होगा, जहां अग्रिम आरक्षण के लिए कम समय सीमा वर्तमान में ही लागू है. इसके अलावा, विदेशी पर्यटकों के लिए रखी गई 365 दिन की सीमा के मामले में भी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

 

----------