रायपुर

सर्वसम्मति से मराठा समाज रायपुर ने अध्यक्ष निर्वाचित हुए लोकेश पवार

रायपुर। मराठा समाज रायपुर का आमसभा आर्शीवाद भवन बैरन बाजार रायपुर में संपन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष गुणवंत राव घाटगे द्वारा पिछले वर्षों की आय ब्यय एवं सीए द्वारा द्वारा ऑडिटेड रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। नए अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से करने हेतु चर्चा प्रारंभ की गई ,सर्वसम्मति से लोकेश पवार का नाम नए अध्यक्ष के रूप में शरद फरताडे़ जी प्रस्तावित किया। सुमीत ढिगे द्वारा समर्थन किया गया। उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि से एवं हाथ उठाकर सहमति ब्यक्त किया गया। सभी उपस्थित जनों के साथ फूलों की होली खेली गई।

नव नियुक्त अध्यक्ष लोकेश पवार को उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा फूल माला पहनाकर बधाइयां दी गई।  अरुण घाटगे, प्रांत अध्यक्ष का रायपुर का सम्मान किया गया।  आमसभा में  नागराज कापसे, सुरेन्द्र डुकरे, महेन्द्र जाधव, कमल भोसले, विनोद माढरे,संभाजी घाटगे, नीरजा मनीष भोसले, सुषमा महाड़ीक, निरज इंग्ले, शरद फरताडे़, मनोज इंचुरकर, प्रकाश वाकड़े,  हेमराव सिरगिरे,राहुल डुकरे, नितीन पवार आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मीरा घाटगे, ऊषा पवार, संध्या घाटगे, श्वेता भोंसले, प्रीति फरताडे़, प्रभात डुकरे, सौरभ बाकरे, जीवन शिंदे, जितेन्द्र भोसले, रजत जाधव, संजू राव, हिमांशु राव, अभिजीत जाचक हेमंत मोहिते, आशीष महाड़ीक, अंतू इंदुरकर, हर्ष चव्हाण,गोल्डी शिंदे, आदि उपस्थिति रहे।