रायपुर

अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन का बड़ा अभियान, 6 प्रकरणों में 218 क्विंटल धान जब्त…

रायपुर। समर्थन मूल्य पर संचालित धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन अवैध धान भंडारण और परिवहन के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई कर रहा है. इसी क्रम में बालोद कृषि उपज मंडी की उड़नदस्ता टीम ने आज विभिन्न गांवों में सघन जांच कर बड़ी मात्रा में अवैध धान जब्त किया.

तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने बताया कि उड़नदस्ता दल ने मंडी अधिनियम के तहत अब तक कुल 6 प्रकरण दर्ज कर 218 क्विंटल धान जब्त किया गया है. आज की कार्रवाई में बालोद तहसील अंतर्गत ग्राम लिमोरा से 22 क्विंटल, लोण्डी से 40 क्विंटल, पोण्डी से 99 क्विंटल, भेड़िया नवागांव से 32 क्विंटल तथा बेलमांड़ से 24 क्विंटल धान का अवैध भंडारण पकड़ा गया. तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने बताया कि अवैध धान के परिवहन एवं संग्रहण पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी.