रायपुर

शरीर को स्वस्थ रखने में योग जरूरी... आचार्य डॉ. शिव मुनि

रायपुर। रायपुर श्री संघ के परम सौभाग्य से भारत के 13 सेंटरों में रायपुर सेंटर को भी मनोनीत किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस   21 जून 2026 (रविवार) प्रातः 6:00 बजे से 9:00 बजे तक ध्यानगुरु आत्मज्ञानी सदगुरुदेव आचार्य सम्राट पूज्य डॉ. श्री शिवमुनि जी महाराज के दिव्य सानिध्य एवं नेपाल केसरी राष्ट्र संत श्री मणिभद्र मुनि जी महाराज साहब आदि ठाणा के दिव्य निश्रा  में रायपुर के श्री लाल गंगा पटवा भवन टैगोर नगर में लगभग 70 - 80 साधकों एवं  रायपुर श्रमण संघ अध्यक्ष अशोक पटवा एवं ध्यान योग साधना के प्रांतीय अध्यक्ष संदीप बैद की उपस्थिति में आयोजित किया गया। जिसमें डॉक्टर  अनिल एवं मौलिक कर्णावट का विशेष सहयोग रहा।

आचार्य डॉ शिव मुनि जी ने विश्व योग दिवस पर उद्बोधन देते  हुए कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जहां योग जरूरी है। वहीं आत्म कल्याण और 84 लाख जीव योनि में जन्म मरण से मुक्ति पाने के लिए ध्यान की गहराई में प्रविष्ट करना जरूरी है। ध्यान के मह्त्व को  बताते हुए उन्होंने कहा कि ध्यान हमारे जीवन में समता लाता है और हमारी दृष्टि को उत्कृष्ट बनाता है। साधकों को प्रति दिन सोते, उठते और भोजन के पश्चात ध्यान करने की प्रेरणा देते हुए उन्होंने पूरे विश्व में शांति और मंगल मैत्री के लिए प्रार्थना की।

मोना जैन ने अपने भाव रखते हुए वक्तव्य ने कहा इस योग साधना को कुछ साधको को मिलकर इसे दिनचर्या में लाया जाए जिस पर श्री अनिल जी कर्णावट मोना जी जैन श्री गुलाब जी रायसोनी सहित कुछ सदस्यों ने रायपुर में विराजमान पुनीत मुनि जी महाराज साहब के सानिध्य में करने का लक्ष्य रखा।   कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा  संघ और श्रावक संघ का विशेष सहयोग रहा  कार्यक्रम के पश्चात  स्वादिष्ट नवकारसी की व्यवस्था संघ की ओर से रखी गई।