BREAKING NEWS : मुख्यमंत्री ने कर्नाटक दौरा किया स्थगित... जाएंगे दंतेवाड़ा... करेंगे जमीनी स्थिति का आंकलन
मुख्यमंत्री डॉ. बघेल ने माओवादियों की इस करतूत की निंदा की है, तो उन्होंने उनकी इस हिमाकत के लिए नहीं बख्शे जाने की बात भी कही है। मुख्यमंत्री डॉ. बघेल कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों में से हैं, जिसकी वजह उनका कर्नाटक दौरा प्रस्तावित था, लेकिन दंतेवाड़ा में हुई नक्सल वारदात और 10 जवानों की शहादत के बाद उन्होंने अपने प्रस्तावित कर्नाटक दौरे को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है और दंतेवाड़ा जाने का फैसला लिया है।