कुरुद के हंचलपुर में मुख्यमंत्री की भेंट मुलाकात आज, करेंगे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का भ्रमण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 अप्रैल को धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से सुबह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.50 बजे कुरूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हंचलपुर पहुंचेंगे और 11.55 बजे गांव के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का भ्रमण कर गोबर पेंट उद्योग तथा वहां संचालित गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। इस दौरान वे स्व-सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा करेंगे।
देखिए मुख्यमंत्री का शेड्यूल
