छत्तीसगढ़ राज्य होम्योपैथी परिषद के सदस्य बने डा. दिलीप मुकुंद
रायपुर। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य होम्योपैथी परिषद का गठन किया है। जिसमें महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद डा. दिलीप मुकुंद पिंपले, प्राचार्य रायपुर होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय को बतौर सदस्य नियुक्त किया गया है। डा.दिलीप मुकुंद पिंपले से चयन पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और कार्यकारिणी ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।
छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग के उपसचिव लविना पांडेय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य होम्योपैथी परिषद में 10 सदस्यों को शामिल किया गया है। जिसमें रायपुर होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डा. दिलीप मुकुंद पिंपले, इसी संस्था के उपप्राचार्य डा. निर्मल भोई और सहायक प्राध्यापक डा. सुशील हरिरमानी, का चयन किया गया है। इसके साथ शासकीय होम्योपैथी चिकित्सालय बिलासपुर के डा.ओंकार सिंह राजपूत, चौधरी होम्योपैथी क्लीनिक भिलाई के डा. प्रदीप चौधरी, टिकरिहा हास्पिटल खरोरा के डा. गुलाब टिकरिहा, मनेंद्रगढ़ राजलक्ष्मी होम्योपैथी क्लीनिक की डा. रश्मि सोनकर, श्रीजी होम्योपैथी रायपुर के डा. यशपाल बावरिया, डा. रितु पांडेय और होम्योपैथी संचालनालय आयुष के सहायक संचालक डा. अभ्युदय शक्ति तिवारी को शामिल किया गया है।