समाजसेवियों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों, पत्रकारों और महिलाओं का सम्मान 16 अगस्त को
रायपुर। प्रभा फाउंडेशन संस्था द्वारा स्वर्गीय प्रभा त्रिवेदी की स्मृति में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों, पत्रकारों, महिलाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं के सम्मान समारोह का आयोजन 16 अगस्त को सुबह 11.30 बजे से किया जा रहा है। कार्यक्रम विमातरा हॉल, स्वदेशी भवन के बाजू में शंकर नगर, रायपुर में आयोजित किया गया है।
प्रभा फाउंडेशन एवं डॉ. त्रिवेदी होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी ने बताया कि “समर्पण को सम्मान, समाज को नई पहचान” थीम पर समाजसेवियों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों, पत्रकारों और महिलाओं का सम्मान समारोह 16 अगस्त को किया जा रहा है। डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी ने कहा कि स्वर्गीय प्रभा त्रिवेदी के सेवा, संस्कार, समर्पण एवं समाज के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।