सुबह-सुबह ED की दस्तक से मचा हड़कंप, इस बड़े ग्रुप समेत 3 ठिकानों पर दी दबिश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ED की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आज सुबह राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई DMF घोटाले से जुड़े मामले में की जा रही है। ED की टीम ने नाहटा और भंसाली ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठानों को जांच के दायरे में लेते हुए दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल शुरू की है। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह रायपुर से राजनांदगांव पहुंची और सत्यम विहार कॉलोनी स्थित नाहटा के ठिकाने पर और कामठी लाइन में ललित भंसाली के ठिकाने पर रेड मारी है। ईडी की टीम अभी भी दस्तावेजों की जांच कर रही है। बता दें कि ललित भंसाली सरकारी टेंट हाउस का काम संभालते हैं।
ईडी की टीम DMF घोटाले से जुड़े वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रहे है। सबसे खास बात यह है कि इन दोनों ही ठिकानों पर अक्टूबर 2025 में भी ED की टीम कार्रवाई कर चुकी है।