रंगमंच में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर को मिला राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध रंगकर्मी डॉ पुरुषोत्तम चंद्राकर को रंगमंच एवं लोक कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026 सम्मान नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भव्य राष्ट्रीय सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।
राष्ट्र गौरव भारतीय रंगमंच एवं लोक संस्कृति के संरक्षण पारंपरिक लोक कलाओं के संवर्धन सांस्कृतिक विरासत के प्रचार प्रसार तथा कला के माध्यम से समाज में जागरूकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने हेतु किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए रंगमंच एवं लोककला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026 राष्ट्रीय सम्मान से 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।
डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर के रंगमंच एवं लोक कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान,समर्पण, रचनात्मक प्रतिभा सांस्कृतिक सेवा एवं राष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के प्रति आपकी निरंतर प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए आपको इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया।
डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर राष्ट्रीय स्तर के रंग कर्मी लोक कलाकार हैं। रंगमंच में अपने उत्कृष्ट अभिनय निर्देशन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं लोक कलाओं के माध्यम से समाज को भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रंगमंच एवं लोक कला के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता रचनात्मक दृष्टि एवं सांस्कृतिक समर्पण ने उन्हें एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
इस सम्मान के लिए डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर को संस्कार भारती छत्तीसगढ़ के प्रांत महामंत्री श्री हेमंत महुलिकर, चंद्राकर समाज के प्रदेश अध्यक्ष दाऊ श्री दिनेश चंद्राकर, श्री राकेश तिवारी, पद्मश्री भारती बंधु, पद्मश्री राधेश्याम बारले, पद्मश्री अनूप रंजन पांडे, डॉ अजय मोहन सहाय, डॉ. दीनानाथ यादव, सहित छत्तीसगढ़ के कलाकारों, साहित्यकारों, सांस्कृतिक संस्थाओं, शिक्षाविदों एवं नागरिकको ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।