0-महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों में जारी है दीपावली पर मलन के कार्यक्रम
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के रोहिणीपुरम महिला केंद्र ने मजेदार खेलों के साथ धूमधाम से दिवाली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से शुरू हुए कार्यक्रम में सभी महिला सभासदों ने दीप प्रज्जवलित कर एक- दूसरे को दिवाली की बधाई दी और त्योहार के गुदगुदाते अनुभव शेयर किए।
श्यामल जोशी, वीणा वंडलकर और शीतल कंबलकर की ओर से आयोजित दिवाली मिलन कार्यक्रम में ‘पासिंग द पास’ खेल को सभी ने एंजॉय किया। इसमें सीमा बक्षी विजेता, अनुभा साडे़गांवकर उप विजेता रहीं। तीसरे स्थान पर शीतल कंबलकर को संतोष करना पड़ा। इसी तरह एक अन्य खेल ‘तंबोला’ में प्रतिभागी महिलाओं का जोश तो देखते ही बन रहा था। इसमें विशाखा पोगडे़ प्रथम, अलका कुलकर्णी द्वितीय और अनिता लांगे तृतीय रहीं। केंद्र की संयोजिका चित्रा बलकी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आंवला नवमी को लेकर आपस में चर्चा भी की गई। सर्व सम्मति से गुरुवार, 19 नवंबर को दोपहर 12 बजे सभी महिलाएं अनुपम गार्डन में जुटेंगी और आंवला नवमी को त्योहार के रूप में एंजॉय करेंगी।
श्यामल जोशी के निवास स्थान पर आयोजित इस कार्यक्रम में अपर्णा जोशी, छाया अंजनकर, राजश्री वैद्य, रश्मि तनखीवाले, नीता तनखीवाले, अपर्णा वराड़पांडे, जयश्री भूरे, संध्या खंगन, अचला मोहरीकर, प्राची गनोदवाले, कल्पना किरवईवाले, सोनाली कुलकर्णी, अनिता लांगे, रचना ठेंगड़ी, जयश्री गायकवाड़, प्राची जोशी, प्रांजल बल्लाल, श्रेया टल्लू, सुनीता रामटेके, अंजना भाके, अर्चना कश्यप, वीणा वंडलकर सहित अनेक महिला सभासदों ने अपनी जोशीली उपस्थिति दर्ज की।