रायपुर

रविवि में डिप्लोमा इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में प्रवेश प्रक्रिया जारी

रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के स्कूल ऑफ स्टडीज इन कंप्यूटर साइंस एवं आईटी द्वारा डिप्लोमा इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Diploma in Artificial Intelligence) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। यह एक पार्ट-टाइम एवं रोजगारपरक डिप्लोमा पाठ्यक्रम है, जिसकी कक्षाएँ सायंकालीन समय (Evening Hours) में आयोजित की जाएंगी। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों, नौकरीपेशा व्यक्तियों एवं AI में रुचि रखने वाले अन्य अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी है।

रविवि के स्कूल ऑफ स्टडीज इन कंप्यूटर साइंस एवं आईटी के डा विनोद कुमार पटले ने बताया कि पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यह पार्ट-टाइम पाठ्यक्रम है, कक्षाएं  सायंकालीन समय में में लगेगी। इस पाठ्यक्रम में Artificial Intelligence एवं Machine Learning का व्यावहारिक प्रशिक्षण, Python Programming एवं आधुनिक AI Tools का प्रशिक्षण,  Data Analytics एवं Deep Learning की जानकारी, प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट आधारित प्रशिक्षण, AI के वास्तविक जीवन एवं उद्योग में उपयोग की जानकारी और भविष्य में उच्च शिक्षा एवं AI आधारित रोजगार/कैरियरके लिए उपयोगी कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, उद्योग, व्यवसाय, साइबर सुरक्षा, डेटा विश्लेषण एवं अनेक अन्य क्षेत्रों में तेजी से उपयोग हो रहा है। ऐसे में AI से संबंधित व्यावहारिक कौशल युवाओं के लिए बेहतर करियर एवं रोजगार के अवसर प्रदान कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश, शुल्क, कक्षा समय, पाठ्यक्रम एवं आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए स्कूल ऑफ स्टडीज इन कंप्यूटर साइंस एवं आईटी विभाग से संपर्क करें।