विवि पेंशनर्स संघ ने पीएमओ भेजा पत्र, पीएम से मिलने के लिए मांगा समय
रायपुर। छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करना चाहता है। इस संदर्भ में संघ ने प्रधानमंत्री को 76वें जन्मदिन की बधाई देने और अपनी मांगों को उनके समक्ष करने के लिए पत्राचार किया है।
छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र एवं महासचिव शिरीष त्रिवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 76वीं जन्मदिन मोदी जी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर खुशी का इजहार करने के लिए और उन्हें बधाई देने के लिए ने पत्र लिख कर मिलने के लिए समय मांगा है। इस दौरान रविवि कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर ने बताया कि मोदी से मिलने के लिए 12 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल जाएगा। जिसकी जानकारी पीएमओ भेजी गई है। जिसमें प्रदीप कुमार मिश्र अध्यक्ष, शिरीष त्रिवेदी महासचिव, सुरेश दुबे, दुष्यंत मेश्राम, अंताराम चौरे, तीर्थराम यादव, राकेश कुमार शुक्ला, श्रवण सिंह ठाकुर, महेश सिंह ठाकुर, अलख राम साहू, लक्ष्मी नारायण तिवारी और गणेश राम यादव शामिल है।