रायपुर

रायगढ़ विवि के कुलसचिव बने विनोद एक्का... पेंशनर्स संघ ने दी बधाई

रायपुर। सरगुजा विवि के पूर्व कुल सचिव एवं रविवि के गोपनीय विभाग के उप कुलसचिव विनोद एक्का ने गुरुवार दिनांक 29 अक्टूबर को रायगढ़ विवि में कुल सचिव के पद पर पदभार ग्रहण किया। छतीसगढ़ विश्वविद्यालयीय पेंशनर्स कल्याण  संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र और सचिव शिरिष त्रिवेदी ने विनोद एक्का से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।

छतीसगढ़ विश्वविद्यालयीय पेंशनर्स कल्याण  संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि रायगढ़ विवि को विनोद एक्का के रुप में नया स्थायी कुलसचिव मिला है। उन्होंने विनोद एक्का से निवेदन किया कि वे रायगढ़ विवि के कर्मचारियों के साथ मिलकर विवि को अपने अनुभवों का लाभ से नये आयामों को छुए और नये नये कीर्तिमान  स्थापित करें।