रायपुर

भौतिक शास्त्र परिषद के द्वारा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन

रायपुर। महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के मार्गदर्शन में दिनांक 19.11.2026 को भौतिक शास्त्र विभाग के भौतिक शास्त्र परिषद के द्वारा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य महोदय डॉ. नंदा गुरुवारा के द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर एल. एल. वर्मा प्राध्यापक, शा. महा. भाटागांव, रायपुर उपस्थित रहे। छात्राओं ने मॉडल के प्रदर्शन के साथ ही नवाचार एवं सृजनात्मकता का परिचय दिया तथा सभी ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लिया।

प्रदर्शनी में छात्राओं के द्वारा नवीनीकरण ऊर्जा, जल शोधन, स्मार्ट-रेग्युलेटर, पर्यावरण संरक्षण, न्यूक्लियर पावर प्लांट, होलोग्राम, हाइड्रोलिक ब्रिज, अपशिष्ट प्रबंधन, लेजर सिक्योरिटी सिस्टम, वाटर साइकिल आदि महत्वपूर्ण विषयों पर उत्कृष्ट मॉडल एवं चार्ट तैयार किये गये। इसके साथ ही अतिथियों एवं निर्णायकों के जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों के उत्तर पूर्ण आत्मविश्वास के साथ छात्राओं ने प्रस्तुत किये एवं मॉडल की उपयोगिता को समझाया।

इस अवसर पर प्राचार्य ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए  सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रहते हुए शोध एवं स्टार्टअप की दिशा में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया।उन्होंने छात्राओं के लगन व मेहनत की प्रशंसा की।मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के नवाचारों एवं प्रायोगिक कौशल की सराहना की तथा छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु शुभकामनायें प्रदान की एवं सफल आयोजन हेतु बधाई दी।

निर्णायक के रूप में डॉ. प्रीति श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष वनस्पति विभाग, डॉ. श्वेता अग्निवंशी विभागाध्यक्ष प्राणी शास्त्र, एवं मैडम नयनी तांडी सहा. प्राध्यापक रसायन शास्त्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके परिणाम इस प्रकार रहा ।प्रथम स्थान

कु. आयुषी साहू, कु. परवीन अरन्तर ग्रुप (17) - हाइड्रोलिक ब्रिज।द्वितीय स्थान :

कु. रंजना बघेल ग्रुप (9) - नवीनीकरण ऊर्जा ।कु. नंदिनी साहू एवं साथी ग्रुप (19) - नेवीगेशन सेटेलाइट ।तृतीय स्थान कु. दुर्गा सारथी एवं साथी ग्रुप (2) - हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर l कु. नीलेश्वरी साहू एवं साथी ग्रुप (3) VAC - सोलर पैनल एवं सोलर पावर इरीगेशन मॉडल ।सांत्वना पुरस्कार :

कु. श्वेता देवांगन एवं साथी ग्रुप (10) - वाटर रिसाइकलर

कु. नम्रता राजपूत एवं साथी ग्रुप (18) - वाटर रिसाइकल। इस कार्यक्रम में भौतिक विभाग के प्राध्यापक  डॉ.दीप्ति झा, डॉ.एस.के.दुबे एवं ऊषा यादव का विशेष सहयोग रहा।परिषद की अध्यक्ष कु.मायिशा साहू एम.एस.सी.सेम 3rd सेम एवं सचिव कु.यशस्वी ठाकुर एम. एस.सी.सेम 1st सेम द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।