गैर संचारी रोगों से जागरूकता के लिए वर्कशाप 30 नवंबर को
रायपुर। मधुमेह, स्वांस संबंधी बीमारी, कैंसर, सिकलसेल जैसी गैर-संचारी रोगों से लोगों को जागरूक करने के लिए एमसीसीआर (मीडिया कलेक्टिव फार चाइल्ड राइट्स) की ओर से यूनिसेफ के सहयोग से एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन 30 नवंबर को सुबह 10 बजे से मैग्नेटो माल के सामने स्थित होटल क्लाक्र्स इन सूट्स में आयोजित किया गया है। जिसमें सभी समाजों के प्रमुख शामिल होकर अपने सुझाव देंगे।
एमसीसीआर की प्रोग्राम एसोसिएट स्वाती तिवारी ने बताया कि भारत में गैर संचारी रोगों की वजह से हर वर्ष 1.4 करोड़ लोगों की मौत होती है। छत्तीसगढ़ एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। जहां दुर्गम क्षेत्र होने के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं है। प्रदेश में 40 हजार से अधिक लोग सिकलसेल से पीड़ित है। गैर संचारी रोग के रोकथाम के लिए व्यवहार परिवर्तन एक कारगर उपाय है। प्रदेश में निवासरत विभिन्न समुदाय एकजुट होकर समाज की मदद कर सकते है। इन्हीं उद्देश्य की पूर्ति के लिए वर्कशाप का आयोजन किया जा रहा है।
स्वाती तिवारी ने समाजजनों से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर अपने विचार रखें, ताकि राज्य में स्वास्थ्य सुविधा के लिए मिलकर अच्छा कार्य किया जा सके।