नहीं रहा एक दिन का कलेक्टर शैलेंद्र… सीएम भूपेश ने कलेक्टर बनाकर पूरा किया था सपना
2023-06-06 10:06 AM
246
रायपुर। एक दिन के लिए गरियाबंद जिले का कलेक्टर बने बालक शैलेंद्र ध्रुव का निधन हो गया। गरियाबंद जिले के छुरा के ग्राम मेडकी डबरी का निवासी रहा शैलेंद्र लाइलाज बीमारी प्रोजेरिया से ग्रसित थे। देर रात अचानक तबीयत बिगड़ी और शैलेंद्र का निधन हो गया।
शैलेंद्र के निधन के बाद परिवार में शोक की लहर है। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक दिन का कलेक्टर बनाकर शैलेंद्र का सपना पूरा किया था। बतादें कि मुख्यमंत्री बघेल द्वारा पूछे जाने पर शैलेन्द्र ने बताया कि उनकी उम्र 16 वर्ष है और वे हाई स्कूल रसेला में 11वीं के छात्र हैं। भविष्य में कलेक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने शैलेंद्र का परिचय बस्तर संभाग के आईजी पी. सुंदरराज और आईजी इंटेलिजेंस आनंद छाबड़ा से कराया था।