आज होगा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आगाज... गांव से लेकर शहर—शहर होंगी प्रतिस्पर्धाएं... फिर मचेगा धूम
2023-07-17 02:17 PM
332
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से एक बार फिर ओलम्पिक खेलों का दौर शुरु होने वाला है। यह छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक प्रतियोगिता है, जिसमें छत्तीसगढ़ के 16 पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरेली के मौके पर छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की शुरूआत करेंगे, जिसके बाद करीब 2 महीने तक स्पर्धाएं चलेंगी।
बीते साल से छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की शुरुआत की गई है, जिसमें गिल्ली डंडा, भौंरा, बांटी, पिट्ठूल, कबड्डी, फुगड़ी सहित छत्तीसगढ़ के 16 पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है।
इस ओलम्पिक का खास आकर्षण यह है कि इसमें बुजुर्ग और महिलाएं भी बढ़—चढ़कर हिस्सा लेती हैं। गांव से लेकर शहर तक छत्तीसगढ़ियां ओलम्पिक की गूंज सुनाई पड़ती है और लोग पूरे उत्साह के साथ इन खेलों में हिस्सा लेते हैं।