रायपुर

सीएम बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को... इस अहम विषय पर लिखा पत्र... लोकहित में किया आग्रह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते कई महीनों से ट्रेनों का परिचालन सुचारू तरीके से नहीं हो पा रहा है, जिसकी वजह से प्रदेश के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों के समय पर नहीं चलने, लगातार रद्द होने की वजह से लोगों को महंगे परिवहन के साधनों का इस्तेमाल करने मजबूर होना पड़ रहा है। 

इन तमाम बातों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र प्रेषित किया है। जिसमें उन्होंने ट्रेनों के निरस्त और विलंब से चलने के कारण प्रदेशवासियों को हो रही परेशानी का जिक्र किया है। उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों रहने वाले लोगों को हो रही दिक्कतों से भी अवगत कराया है, तो साथ ही ट्रेनों के सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश देने का आग्रह किया है।