रायपुर

किशोरियों ने जाना मासिक धर्म चक्र को.... हायजिन और परेशानियों से सुरक्षा के डा. कमल वर्मा ने दिए टिप्स

रायपुर। मासिक धर्म की औसत अनुमानित अवधि 28 दिन है। हालांकि, यह 21 से 45 दिनों तक हो सकता है। रजोदर्शन औसतन 12.4 साल की उम्र में होता है। किशोर अवस्था में मासिक धर्म (पीरियड) के समय होने वाले दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।  यह जानकारी डा. कमल वर्मा ने आरडी तिवारी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दी।

डा. कमल वर्मा ने आमापारा स्थित आरडी तिवारी स्कूल में मासिक धर्म, हायजिन और परेशानियों को लेकर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन की की ओर एक्स्ट्रा एजुकेशन के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें 6वीं और 7वीं के बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षिका समृद्धि यादव और पूनम राठौर भी मौजूद रही।

डा. कमल वर्मा ने बताया कि बच्चों ने कई तरह के सवाल पूछ अपनी शंकाओं का समाधान किया। जैसे बच्चों ने पूछा कि मासिक धर्म चालू होने के बाद हाईट नहीं बढ़ती है क्या? मासिक धर्म के समय दर्द क्यों होता है, दर्द होने पर क्या करें। बच्चों की शंकाओं और समस्याओं का समाधान किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी 17 अगस्त को इसी स्कूल में 11वीं-12वीं के बच्चों के लिए कार्यक्रम होगा। जिसमें सेक्स रिलेशन, गुड टच, बैड टच की जानकारी लड़कियों को दी जाएगी।