BREAKING NEWS : भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 21 प्रत्याशियों के खोले पत्ते... पाटन से विजय बघेल तय... पीएम के साथ बैठक के बाद हुआ तय
2023-08-17 05:04 PM
522
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की रणभेरी अभी तक नहीं बजी है, लेकिन भाजपा ने उम्मीदवारों को लेकर अपनी पहली लिस्ट जारी कर सभी को चौंका दिया है। आसन्न विधानसभा चुनाव में 21 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। जिसमें विजय बघेल का नाम भी शामिल है।
गौर करने वाली बात है कि पाटन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निर्वाचन क्षेत्र है। बीते चुनाव में सीएम भूपेश बघेल ने इसी पाटन विधानसभा से जीत दर्ज की थी। हालांंकि वर्तमान लोकसभा सांसद विजय बघेल के लिए भी पाटन नया सीट नहीं है। हालांकि विजय बघेल ने खुद से होकर हुंकार भरी थी, जिस पर पार्टी ने मुहर लगा दी है।


बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार भाजपा विशेष तौर पर ध्यान दे रही है। भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा के शीर्ष नेताओं की एक बैठक ली थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद भी शामिल हुए थे, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार भाजपा अपने प्रत्याशियों को लेकर जल्द पत्ते खोल देगी, पर इतनी जल्दी खोलेगी इस बात को लेकर उम्मीद नहीं की गई थी।