रायपुर

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी की चयन सूची... संस्कृति और चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए निकाली गई थी रिक्तियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने संस्कृति विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग में रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली थी। अब उसकी चयन सूची जारी कर दी गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग में व्याख्याताओं के लिए भर्तियां निकाली गई थी। इसी तरह संस्कृति विभाग में विभिन्न पदों के लिए रिक्तियों की पूर्ति हेतु प्रक्रिया पूरी की गई है। 

इन दोनों ही विभागों की परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के बाद साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किए गए अभ्यर्थियों में चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए लोक सेवा आयोग के वेबसाईट www.psc.cg.gov.in पर अवलोकन कर सकते है।