रायपुर

छत्तीसगढ़ के इस विभाग में थोक तबादला... कार्यपालन अभियंता का नाम भी शामिल... देखिए पूरी सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने का इंतजार शुरु हो चुका है। इससे पहले सरकारी विभागों में धड़ल्ले से तबादले का दौर जारी है। ताजा हाल जल संसाधन विभाग का है, जहां थोक के भाव में अफसरों का तबादला आदेश जारी किया गया है। 

सामने आई जानकारी के मुताबिक मंत्रालय से जल संसाधन विभाग के 33 अफसरों की नई जगह पोस्टिंग का आदेश जारी किया गया है। विभाग के विशेष सचिव अनुराग पाण्डेय ने ये आदेश जारी किया है। जारी की गई लिस्ट में ज्यादातर सब इंजीनियर्स का ही ट्रांसफर किया गया है। वहीं कुछ सब डिवीजन ऑफिसर्स और EE को भी बदला गया है।