मैथिल ब्राह्मण समाज पहली बार लगा रहा मिनी ट्रेड फेयर.... जगन्नाथ मंदिर में 27 को जुटेंगे समाज के युवा व्यवसायी
रायपुर। छत्तीसगढ़ मैथिल ब्राह्मण समाज की युवा ईकाई द्वारा पहली बार समाज के युवा व्यवसायियों के लिए मिनी ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है। ट्रेड फेयर का आयोजन 27 अगस्त को पुरानी बस्ती स्थित जगन्नाथ मंदिर में किया जाएगा। इसके लिए 11 उद्यमियों ने अपना पंजीयन करा लिया है। वहीं इस मौके पर भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक और प्रसाद वितरण भी होगा।
मैथिल ब्राह्मण सभा के सचिव भावेश झा (पंकज) ने बताया कि समाज की ओर से प्रदेश में पहली बार मिनी ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मैथिल समाज के व्यवसायीगण अपने व्यवसाय का परिचय एवं अपने उत्पाद की जानकारी समाजिकजनों के साथ सांझा करेंगे। दोपहर दो बजे से मैथिल ब्राह्मण सभा रायपुर के द्वारा रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समाजजनों की उपस्थिति रहेगी। रुद्राभिषेक उपरांत प्रसादी वितरण किया जाएगा।
भावेश ने बताया कि आज अभी तक 11 व्यवसाइयों ने मिनी ट्रेड फेयरके लिए पंजीयन करा लिया है। जिसमें आशीष कुमार झा (शंकर निवास), दर्शना मिश्रा (लक्ष्मण नगर), रक्षा झा (कुशालपुर), अभय नारायण झा (न्यू चंगोराभाठा), सुयश ठाकुर (सुंदर नगर), चिन्मय झा (कुशालपुर), संदीप झा (कुशालपुर), मिताली (शंकर नगर), अनुकृति ओझा (कुशालपुर), ऋत्विक ओझा (कुशालपुर) और अपराजित ठाकुर (चंगोराभाठा) शामिल है।