रायपुर

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना की राशि बढ़कर हुई एक लाख

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन्म दिन पर श्रमिकों को बड़ा उपहार दिया है। उन्होंने श्रमिक आवास सहायता योजना की राशि को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख करने की घोषणा की है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना 2023 के माध्यम से सरकार पंजीकृत श्रमिकों को आवास निर्माण करने हेतु 50000 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान करेगी। जिससे कि छत्तीसगढ़ राज्य में निवास करने वाले श्रमिक श्रमिक आसानी से अपने घर का निर्माण करा सकेंगे।

साथ ही श्रम पदाधिकारी कार्यालय बस्तर, सरगुज, जांजगीर, चांपा, बलौदाबाजर एवं राजनांदगांव का उन्नयन कर सहायक श्रमायुक्त किए जाने की घोषणा भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की है।