रायपुर

राष्‍ट्रपति के दो दिवसीय प्रवास के दौरान... कैसा रहेगा उनका कार्यक्रम... मिनट—टू—मिनट हुआ जारी

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार राष्‍ट्रपति मुर्मू का विशेष विमान 31 अगस्‍त को सुबह 11 बजकर 05 मिनट पर रायपुर के स्‍वामी विवेकानंद अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। एयरपोर्ट पर उन्‍हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। राष्‍ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे गायत्री नगर (शंकर नगर) स्थित गायत्री मंदिर पहुंचेगीं। मंदिन में पूजा-अर्चना के बाद राष्‍ट्रपति मंदिर से ही बलौदाबाजार रोड स्थित शांति सरोवर के लिए रवाना होगीं। वहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्‍ट्रपति का काफिला दोपहर साढ़े 3 बजे शांति सरोवर से रवाना होगा और सीधे महंत घासी दास संग्रहालय पहुंचेगा। वहां से राष्‍ट्रपति राजभवन जाएंगी। राष्‍ट्रपति मुर्मू रात्रि विश्राम राजभवन में ही करेगीं।

दूसरे दिन यानी 1 सितंबर की सुबह राष्‍ट्रपति मुर्मू सुबह पौने 9 बजे राजभवन से निकल कर सीधे एयरपोर्ट जाएंगी। वहां से हेलीकॉप्‍टर से वे बिलासपुर के लिए रवाना होगीं। हेलीकॉप्‍टर सीधे पंडित सुंदर लाल शर्मा विश्‍वविद्यालय परिसर के हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से राष्‍ट्रपति का काफिला सीधे रतनपुर स्थित महामाया मंदिर जाएगा, जहां राष्‍ट्रपति मुर्मू पूजा-अर्चना के बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचेंगी। इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 1 बजे राष्‍ट्रपति का हेलीकॉप्‍टर रायपुर के लिए उड़ान भरेगा। राष्‍ट्रपति दोपहर सवा 2 बजे रायपुर स्थित राजभवन लौट आएंगीं। राष्‍ट्रपति मुर्मू शाम पौने 5 बजे राजभवन से एयरपोर्ट के लिए रवाना होगीं और सवा 6 बजे उनका विशेष विमान यहां से दिल्‍ली के लिए उड़ान भरेगा।