रायपुर

सीएम भूपेश के बाद कांग्रेस से... रायपुर जिले के इन तीनों कांग्रेस नेताओं की सीटें तय... नहीं किया अन्य ने आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के​ लिए प्रत्याशी चयन में कांग्रेस की माथापच्ची का दौर अब शुरु हो चुका है। ब्लॉक में जमा किए गए आवेदनों से 5—5 नामों का पैनल जिला को भेजा जा रहा है, जहां से 3—3 नामों का पैनल बनाकर प्रदेश चुनाव समिति को भेजा जाएगा। इसके बाद अंतिम मुहर लगाई जाएगी और प्रत्याशी के नाम की घोषणा होगी। 

इस बीच रायपुर जिले की कुल 7 सीटों में 3 सीटों की स्थिति स्पष्ट होने की खबर सामने आ रही है। इन तीन सीटों में रायपुर पश्चिम, जहां से केवल विकास उपाध्याय हैं, आरंग जहां से मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया हैं और अभनपुर सीट, जहां से केवल धनेन्द्र साहू ने आवेदन किया है। इनके अलावा किसी ने भी इन सीटों से दावा नहीं किया है, जिसकी वजह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बाद अब इन तीनों की सीटें भी इनके लिए सुरक्षित हो चुकी हैं। 

इसके अलावा रायपुर जिले की 4 और सीटें शेष हैं, जिसमें तीन रायपुर की हैं, इसमें रायपुर ग्रामीण, रायपुर उत्तर और रायपुर दक्षिण शामिल हैं। इन सीटों पर दावेदारों की लंबी फेहरिस्त सामने आई है, जिसकी वजह से पैनल तैयारकर जिला कांग्रेस कमेटी को भेजा गया है और अब प्रदेश चुनाव समिति के पास अंतिम मुहर के लिए भेजा जाएगा।