जगन्नाथ मंदिर पहुंच राष्ट्रपति ने की आरती... विमानतल पर हुआ गार्ड ऑफ ऑर्नर... साथ रहे राज्यपाल और मुख्यमंत्री
2023-08-31 12:28 PM
482
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रायपुर विमानतल पर उतरते ही जहां राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आत्मीय स्वागत किया, तो उसके बाद विमानतल पर ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया गया।
इस तत्काल बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजधानी के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुँची। यहाँ उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र जी तथा सुभद्रा जी के दर्शन किये और उनकी आरती उतारी। साथ ही यहाँ उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना की।
इस अवसर पर राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, महापौर एजाज ढेबर, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पूर्व राज्य मुख्य सूचना आयुक्त एमके राउत, मंदिर समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा सहित मंदिर समिति के सदस्यगण एवम प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।