LIVE : शांति सरोवर पहुंचा राष्ट्रपति मुर्मू का काफिला... राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी मौजूद... देखिए
2023-08-31 12:35 PM
542
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहली बार पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला शांति सरोवर पहुंच चुका है। यहां पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन भी होगा। इस मौके पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हैं।
बता दें कि ब्रह्म कुमारी संस्थान ने 'सकारात्मक परिवर्तन वर्ष 2023' का आयोजन किया है, जिसके शुभारंभ समारोह में राष्ट्रपति शामिल हुईं हैं।