राजधानी के कोतवाली थाना के कारागार में आज रात होगा श्रीकृष्ण का जन्म
रायपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव एवं विकास समिति रायपुर के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी थाना सिटी कोतवाली के कारागार बंदी गृह में भगवान कृष्ण का जन्म रात्रि 12बजे होगा। इस लेकर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने तैयारी कर ली है। बतादें कि हर वर्ष राजधानी के कोतवाली थाना में जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।
समिति के सदस्य वासुदेव और माता देवकी की भूमिका निभाएंगे कारागार में उन्हें हथकड़ियों से बांधा जाएगा। रात्रि में जब पहरेदार गहरी नींद में सो रहे होंगे तो वासुदेव जी बालक कृष्ण को टोकरी में रखकर सदर बाजार के गोपाल मंदिर में भक्तों को दर्शन देने जाएंगे।
इस बार वासुदेव की भूमिका में धनु लाल देवांगन और उनकी पत्नी देवकी की भूमिका में होगी। बैठक के प्रमुख रूप से माधव लाल यादव अध्यक्ष ,सचिन धनु लाल देवगन ,उपाध्यक्ष विजयपाल, गोवर्धन झवर , श्रीमती मीना यादव, संगीता यादव ,चंदा पाल , तीलेश्वरी देवागण, अचला स्वामी आदि उपस्थित थे।