रायपुर

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के तीज महोत्सव में महाराष्ट्र मंडळ का जलवा... प्रीति केसकर बनी तीज सुंदरी

रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छग एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छग ने विप्र महिलाओं और युवतियों को पूर्णतः पारिवारिक, सामाजिक माहौल में मंच प्रदान करने तीज महोत्सव में नृत्य और तीज सुंदरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। आयोजन में महाराष्ट्र मंडळ ने भी अपनी सहभागिता निभाई। समूह नृत्य में महाराष्ट्र मंडल की वल्लभ नगर महिला केंद्र की टीम ने कृष्ण कन्हैया गाने पर अपनी आकर्षक प्रस्तुति दी और स्पर्धा में प्रथम स्थान भी प्राप्त किया।
 
महाराष्ट्र मंडळ की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि बीते दिनों वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छग एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छग की ओर से तीज सुंदरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न ब्राम्हण समाज की महिलाओं ने मंच पर नृत्य में अपनी समूह और एकल प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नृत्य और तीज सुन्दरी प्रतियोगिता में निर्णायक मृणमय ठाकुर, मिसेज छत्तीसगढ़, दीपाली पाण्डेय, कोरियोग्राफर श्रीमती नेहा पटनायक भट्ट संचालक डांस अकादमी थी।
 
तीज सुन्दरी प्रतियोगिता में कुल 32 प्रतिभागियों में प्रथम स्वाती शर्मा, द्वितीय प्रीति केसकर, तृतीय रंजना मिश्रा रही। एकल नृत्य प्रतियोगिता में कुल 26 प्रतिभागियों में प्रथम सुप्रिया दास क्लासिकल नृत्य, द्वितीय आर्या पाण्डेय छत्तीसगढ़ी नृत्य, तृतीय प्रज्ञा मिश्रा रही। फिल्मी नृत्य एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता के कुल 16 ग्रुप में प्रथम महाराष्ट्र मंडल के कृष्ण कन्हैया गाने पर अपर्णा देशमुख, प्रीति केसकर, अर्मिता, कंचन, माधुरी, मानसी, मनीषा रही। अर्चना ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसने छतीसगढ़ी तीजा पोरा गाने पर स्वाती शर्मा, आकांक्षा तिवारी, निधि दीवान ने प्रस्तुति दी। तृतीय ओम नटराज ग्रुप क्लासिकल गाने पर वर्शिता, राधिका, जयश्री, सतविका, हसीनी ग्रुप को प्राप्त हुआ। इन सभी विजेताओं को चांदी का सिक्का देकर पुरस्कृत किया गया।