रायपुर

राजधानी में आज रात निकलेगी झांकी.... पुलिस प्रशासन ने तय किया झांकी का रूट

रायपुर। प्रदेशभर में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। राजधानी रायपुर की झांकी पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है। यहां की झांकी देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु रायपुर पहुंचते हैं। आज .यानी 30 सितंबर को राजधानी रायपुर में झांकी निकाली जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा इसके लिए रूट भी तय कर दिया गया है। जिसके तहत झांकियां शारदा चौक से निकलते हुए जयस्तंभ चौक, कोतवाली चौक, कंकालीपारा होते हुए पुरानी बस्ती लाखे नगर के रास्ते महादेव घाट की ओर जाएंगी।

झांकियों के निकलने के दौरान शहर के 11 प्रवेश प्वाइंटों से प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। देर शाम से झांकियों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इसके तहत पुलिस प्रशासन के रूट अनुसार राठौर चौक-एमजीरोड-शारदा चौक-जयस्तंभ चौक-मालवीय रोड-चिकनी मंदिर-कोतवाली चौक-सदर बाजार-सद्दाणी चौक-सत्तीबाजार-कंकाली तालाब-पुरानी बस्ती थाना के सामने से होकर लाखेनगर चौक-सुन्दरनगर-रायपुरा चौक होकर महादेव घाट, खारून नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। वहीं, वापसी के लिए महादेव घाट तिराहा से एनीकट मार्ग-भाठागांव- भाठागांव चौक-रिंग रोड-01 होकर निकलने की व्यवस्था रहेगी।