Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ में 67.48 और मप्र में 71.16 फीसद मतदान
रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी उत्साह के बाद शाम पांच बजे मतदान संपन्न हुआ। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में 67.48 फीसद और मध्य प्रदेश में 71.16 फीसद मतदान दर्ज किया गया।
निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बालोद में 77.67, बलौदाबाजार में 70.70, बलरामपुर में 67.95, बेमेतरा में 72.92. बिलासपुर में 61.43, धमतरी में 79.89, दुर्ग में 65.57, गरियाबंद में 71.13, गौरेला-पेंड्र-मरवाही में 71.20, जांजगीर चांपा में 65.57, जशपुर में 71.41, कोरबा में 71.62, कोरिया में 73.56, महासमुंद में 70.07, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी-भरतपुर में 68.79, मुंगेली में 65.22, रायगढ़ में 71.84, रायपुर में 58.83, सक्ती में 63.82, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 65.66, सूरजपुर में 66.36 और सरगुजा जिले में 67.71 मतदान दर्ज किया गया।
राजधानी रायपुर की चारों विधानसभा सीटों में मतदान का प्रतिशत काफी अच्छा नहीं रहा। यहां रायपुर उत्तर में 54.50, रायपुर दक्षिण में 52.11, रायपुर पश्चिम में 54.68 और ग्रामीण में 53.80 फीसद मतदान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी से लगे अभनपुर में 60.13, आरंग में 68.60 और राजिम में 71.23 फीसद मतदान दर्ज किया गया।
वहीं बात करें मध्य प्रदेश की तो वहां के छह जिलों में 80 फीसद से अधिक मतदान दर्ज किया गया। मप्र के अगर मालवा जिले में 82 फीसद, नीचम में 81.19, राजगढ़ में 80.34, रतलाम में 80.02, श्योनी में 80.39, शाजापुर में 80.95 फीसद मतदान दर्ज किया गया।