शहर में बढ़ते अपराध पर एसएसपी नाराज... सीएसपी, डीएसपी सहित थाना प्रभारियों को दो टूक
रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध के बढ़ते ग्राफ को लेकर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल खासे नाराज है। इसे लेकर उन्होंने सीएसपी-डीएसपी और थाना प्रभारियों की क्लास ले ली। बैठक में एसएसपी कई थाना प्रभारियों के कामों से नाराज दिखे। एसएसपी ने सख्त लहजे में इन थानेदारों से बोले कि आमजनों की शिकायतों पर ध्यान दें और तत्काल कार्रवाई करें। एसएसपी ने सभी थानेदारों को रात में गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाकर संदिग्ध लोगों पर नजर रख कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही माहौल बिगाड़ने वालों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करने कहा गया।
दरअसल, आज 21 नवम्बर को SSP प्रशांत अग्रवाल द्वारा सिविल लाईन स्थित सी/4 भवन के सभाकक्ष में राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों की बैठक ली गई। बैठक में ठण्ड के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए चोरी की घटनाओं के बढ़ने की संभावना के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को रात्रि गश्त पुख्ता एवं मुस्तैदी पूर्वक करने एवं बाहरी व्यक्तियों पर निगाह रखने कहा गया।