ट्यूशन से घर लौट रहे तन्मय काडू का रास्ता रोककर जानलेवा हमला... पुलिस ने तीन आरोपी को किया गिरफ्तार
रायपुर। ट्यूशन से लौट रहे 11वीं के छात्र तन्मय काडू का रास्ता रोककर उस पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी को राजधानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी मौदहापारा के निवास है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमलीडीह निवासी प्रकाश काडू ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका बेटा तन्मय काडू 27 नवंबर 2023 को ट्यूशन पढ़कर अपने घर जा रहा था कि टैगोर नगर चौक से एक ड्यूक बाईक तथा एक स्कूटी में सवार कुछ लडके तन्मय के पीछे पीछे आये और अपने बाईक को आगे कर देते थे। इस पर तन्मय ने कैसे बाईक चलाते हो बोला। इस पर लड़कों ने मदर टेरेसा वृद्व आश्रम के सामने तन्मयन को रोक लिया और अश्लील गाली देते हुए खींचकर बाईक से उतारे एवं मार पीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हत्या करने की नियत से अपने पास रखे चाकू से मारकर उसे घायल कर दिया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की टीम ने घटना के संबंध में प्रार्थी एवं पीडित सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरो के फुटेजो का अवलोकन करने के साथ ही मोटर साइकिलो के नम्बरों के आधार पर लड़को की पहचान मौदहापारा निवासी हर्ष कोसले, अभय रक्सेल एवं रवि रक्सेल के रूप में की।
पुलिस ने तीनों आरोपी की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी 18-19 साल के है। तीनों मरही माता मंदिर के पास मौहदापारा में रहते है।