कौन होगा छत्तीसगढ़ का सीएम.. दोपहर तक करना होगा इंतजार... राजधानी पहुंचे तीनों पर्यवेक्षक
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाओं का दौर गर्म है। प्रदेश का नया मुखिया कौन होगा इसे जानने के लिए आम आदमी के लेकर नेताओं में उत्सुकता बनी हुई है। इस पर आज फैसला हो जाएगा। मुख्यमंत्री तय करने के लिए केंद्र से तय किए गए तीनों पर्यवेक्षक रायपुर पहुंच चुके हैं। सुबह 9:00 बजे भाजपा के तीनों पर्यवेक्षक रायपुर पहुंचे,जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित शीर्ष नेताओं ने पर्यवेक्षकों का स्वागत किया।
#WATCH रायपुर, छत्तीसगढ़: भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे। pic.twitter.com/zOQqKHUoUb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 10, 2023
केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, अर्जुन मुंडा और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम रायपुर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय तीनों ऑब्जर्वर पहुंच चुके हैं। जहां पार्टी के बड़े नेताओं के साथ उनकी अनौपचारिक बातचीत चल रही है।
जानकारी के मुताबिक विधायक दल की बैठक का समय दोपहर 12:00 बजे रखा गया है। हालांकि खबर यह है कि पर्यवेक्षक दोपहर के भोजन पर सभी नवनिर्वाचित विधायकों के साथ वन टू वन मुलाकात करेंगे और मुख्यमंत्री को लेकर विधायकों का रुख जानेंगे। हालांकि अभी तक तय नहीं हुआ है कि नए मुख्यमंत्री का ऐलान रायपुर में ही होगा या फिर रिपोर्ट लेकर पर्यवेक्षक दिल्ली जाएंगे और फिर वहां से नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। अभी तक के कार्यक्रम के मुताबिक शाम 5 बजे ऑब्जर्वर दिल्ली लौट जाएंगे।