विष्णुदेव साय सरकार की पहली कैबिनेट आज... मोदी की गारंटी पर होगी चर्चा... इन योजनाओं पर लगेगी मुहर
रायपुर। विष्णुदेव साय सरकार की पहली कैबिनेट आज 14 दिसंबर को होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मंत्रालय पहुंचे थे, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा था कि कैबिनेट की बैठक गुरुवार को होगी। बैठक में मोदी की गारंटी पर चर्चा होगी और कैबिनेट की मुहर होगी। खबर है कि आज 18 लाख आवासहीनों के आवास पर मुहर के साथ-साथ महतारी वंदन योजना और धान के बोनस को लेकर कैबिनेट की मुहर लेगी
बता दें कि अभी मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावे दो डिप्टी सीएम ने ही शपथ ली है। 17 दिसंबर के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। आज दो डिप्टी सीएम की मौजूदगी में ही कुछ प्रारंभिक फैसले लिए जा सकते हैं। इससे पहले मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि कैबिनेट की बैठक में प्राथमिकताओं के आधार पर सरकार निर्णय लेगी। कैबिनेट की बैठक में ही गांरंटी की प्राथमिकताओं को तय किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि नई सरकार की प्रथम कैबिनेट की बैठक 14 दिसम्बर को आयोजित होगी। इसके बाद मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और सचिवों के साथ परिचयात्मक बैठक होगी, साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शपथ ग्रहण करने के बाद मंत्रालय में विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद आज प्रथम दिवस काम-काज शुरू किया।