रायपुर

जीरो पॉइंट चौक सौंदर्यीकरण का सीएम साय ने किया लोकार्पण... चौक के दोनों तरफ बने हैं गार्डन

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 21 दिसंबर को राजधानी रायपुर में विधानसभा के समीप स्थित जीरो पॉइंट चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। सौंदर्यीकरण के तहत चौक में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति एवं लोक कला को प्रदर्शित किया गया है।

चौक के मध्य में और दोनों तरफ के गार्डन का सौंदर्यीकरण 37.95 लाख रुपए की लागत से किया गया है। लोकार्पण के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास ध्येय के साथ काम करेगी। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंहनेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत,  विधायकगणविधान सभा सचिव श्री दिनेश शर्मा भी उपस्थित हैं ।

 

बतादें कि मोवा-विधानसभा फोरलेन मार्ग (लोक निर्माण विभाग का मुख्य जिला मार्ग) में स्थित चौक लगभग 20 वर्ष पूर्व निर्मित किया गया था। मोवा-विधानसभा फोरलेन मार्ग में स्थित चौक की गोलाई अत्यधिक होने के कारण हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। चौक की गोलाई को कम कर विधानसभा की गरिमा अनुरुप चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया। विधानसभा पहुँच मार्ग में मार्ग के दोनों ओर स्थित उद्यान लगभग 16 वर्ष पूर्व निर्मित किये गये थे। चूंकि उक्त दोनों उद्यान छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन के प्रवेश मार्ग में स्थित हैं। अतः उक्त दोनों उद्यान में छत्तीसगढ़ संस्कृति की झलक हो एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन की गरिमा के अनुरुप उद्यान का स्वरुप हो, इस उद्देश्य से उद्यान के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया।