राजधानी सहित प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सीएम सख्त... कलेक्टर-एसपी की ली क्लास
रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खासे नाराज नजर आए। 22 दिसंबर की शाम अधिकारियों की बैठक में सीएम की सख्ती नजर आई। उन्होंने राजधानी सहित पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्टर और एसपी के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव और विजय शर्मा मौजूद थे।
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज दिखना चाहिए। जुआ-सट्टा, अवैध शराब की बिक्री पर सख्त कार्रवाई तय की जाए। उन्होंने वीडियो क्रांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के कलेक्टरों और एसपी को इस दिशा में गंभीरता से काम करने की हिदायत दी। इसके साथ मुख्यमंत्री राजस्व मामलों के निराकरण की देरी पर भी सख्त नजर आए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरण निराकरण में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देरी की शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बैठक और वीसी में उपस्थित अधिकारियों से दो टूक कह दिया कि 'राज्य में कहीं से भी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।