छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री द्वय ने की पीएम मोदी से मुलाकात
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 23 दिसंबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा भी मौजूद थे।
आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री #विष्णुदेव_साय ने आत्मीय भेंट की।
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) December 23, 2023
- इस दौरान उप मुख्यमंत्री द्व्य श्री #अरुण_साव एवं श्री #विजय_शर्मा भी मौजूद थे।@Vishnudevsai @ArunSao3 @vijayratankwd pic.twitter.com/IRbo1AcFQI
इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी से छत्तीसगढ़ के विकास, प्रगति और जनहित से जुड़ी विभिन्न जनकल्याण की योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। साय ने पीएम मोदी से कहा कि आपके कुशल मार्गदर्शन में निश्चित ही भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश में सेवा, सुशासन, जन-कल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
नई दिल्ली में आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के विकास, प्रगति और जनहित से जुड़ी विभिन्न जनकल्याण की योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 23, 2023
प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में निश्चित… pic.twitter.com/hz8S7vzp7W