रायपुर

सीजीपीएससी सिविल जज प्रवेश पत्र 2023... एडमिट कार्ड जारी.... 2 जनवरी 2024 से होगा साक्षात्कार

रायपुर। छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) ने 22 दिसंबर 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर सिविल जज के पदों के लिए साक्षात्कार प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।  सीजीपीएससी 2 जनवरी 2024 से सिविल जज पदों के लिए साक्षात्कार और दस्तावेज परीक्षण आयोजित करेगा। जिन उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए कुल 152 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है। वह आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र  डाउनलोड कर सकते हैं।

जारी नोटिस के अनुसार आयोग 2 जनवरी 2023 से सिविल जज पदों के लिए साक्षात्कार होगा। उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेट्स वेरिफिकेशन राउंड इंटरव्यू शेड्यूल से ठीक एक दिन पहले यानी 1 जनवरी 2024 से आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू दो शिफ्ट में यानी सुबह 10.00 बजे से और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.00 बजे से आयोजित की जाएगी। बता दें, उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन राउंड और इंटरव्यू के लिए 1 जनवरी से 11 जनवरी, 2024 तक एडमिट कार्ड में लिखे गए स्थान पर जाना होगा।

CGPSC ने 27 जून, 2023 को सिविल जज मुख्य परीक्षा की परीक्षा आयोजित की थी और परिणाम 17 अगस्त, 2023 को घोषित किया था। इस साल मुख्य परीक्षा में कुल 152 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जिन्हें इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।