सहयोग की सभा में गोंधल नृत्य की धूम... वरिष्ठजनों की संस्था में सनातन धर्म की दी जानकारी
2024-02-06 10:33 AM
664
रायपुर। वरिष्ठ नागरिकों की संस्था सहयोग की सभा में मां महालक्ष्मी के गोंधल का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया गया। चौबे कॉलोनी स्थित भगिनी मंडल में आयोजित सभा के दौरान बड़ी संख्या में वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
महाराष्ट्र का परंपरागत गोधल क्या है, सजावट और उसके बारे में पूरी जानकारी ज्योति डोलस ने दी। इसके बाद सभी देव को जागने के आह्वान के बाद गोंधल क्यों, कब और कैसे करते हैं, की सविस्तार जानकारी दी गई। इस मौके पर दिवटी (प्रमुख दीया) का महत्व भी बताया गया। तत्पश्चात पारंपरिक जोगवा गाया गया। कार्यक्रम के अंत में महाआरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया।
श्रीमती भाटी ने नई पीढ़ी के लोगों को सनातन धर्म की जानकारी दी। साथ ही भगवान श्रीराम का भजन गया। श्रीमती अत्रे ने पांडुरंग का भजन गया। दीपक और दिव्या पात्रीकर ने नाती- पोते से संबंधित गीत की सुमधुर प्रस्तुति दी। श्री जोशी ने 'बच्चे मन के सच्चे' गीत से प्रभावित किया। सहयोग की अध्यक्ष प्रमोदिनी देशमुख, डॉ. नलिनी राजिमवाले, श्रीमती देवरस, श्याम सुंदर व संध्या खंगन ने महाआरती में भागीदारी की। सभा का संचालन श्रद्धा मरघड़े किया।